Headlines

कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात, पीएम मोदी बोले-कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र

कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात, पीएम मोदी बोले-कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र

कुशीनगर: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की तरफ से प्रदेश को बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर का विकास, केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट से कुशीनगर पर्यटन को फायदा होगा और साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

पीएम मोदी बोले-कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। कुशीनगर आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है। सबके साथ प्रयास से देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश सबका साथ सबका विकास कर रहा है साथियों कुशीनगर एयरपोर्ट दशकों की आशाओं का परिणाम है मेरी खुशी आज दोहरी है आध्यात्मिक जीवन के रूप में अपूर्व अप पूर्वांचल क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में पूरा होने के करीब है। कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए देश को बधाई।

कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात, पीएम मोदी बोले-कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र

गवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी यहां से बहुत दूर नहीं: पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी यहां से बहुत दूर नहीं है। कपिलवस्तु भी बिल्कुल पास में ही है। भगवान बुद्ध ने जहां पहला उपदेश दिया, वो पावन भूमि सारनाथ भी 100-150 किमी के दायरे में आ जाती है।

कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं को यही बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी देश के पांच एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट शुरू की गई है ट्रेनिंग के लिए उद्योग से जुड़े नियमों को भी सरल किया गया है भारत द्वारा बनाए गए ड्रोन नीति भी कृषि से लेकर स्वास्थ्य ला पहुंचाएगा जीवन को बदलने वाली है। वाराणसी, लखनऊ, कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा

कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात, पीएम मोदी बोले-कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र

उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में 17 अन्य एयरपोर्ट बनाए जाएंगे: सिंधिया
केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि यह 9वां हवाई अड्डा है, उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में 17 अन्य एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। आज विकास की जिस गति से उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है, वही हाल देश का भी है।

पीएम मोदी ने कहा था दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया: योगी
सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। पीएम मोदी ने यूएन में कहा था कि दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया। उसी मार्ग पर पीएम मोदी चल रहे हैं। कुशीनगर बस सड़क ही नहीं वायु मार्ग से पूरे देश को जोड़ रहा है। लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट फंक्शनल था अब कुशीनगर भी फंक्शनल हो गया है। पीएम मोदी का हवाई चप्पल पहनकर सफर करने वाले लोगों के लिए यह तोहफा है। अयोध्या को भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 11 एयरपोर्ट पर काम जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *