मातम में बदली खुशियां: हल्दीरस्म के लिए कुआ पूजने गए थे, जाली टूटने से 13 कुएं में डूब मरे, इनमें 9 बच्चियां शामिल

मातम में बदली खुशियां: हल्दीरस्म के लिए कुआ पूजने गए थे, जाली टूटने से 13 कुएं में डूब मरे, इनमें 9 बच्चियां शामिल

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की रात एक शादी के दौरान दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, गांव में हल्दी रस्म के दौरान सभी महिलाएं कुएं की जाली पर बैठकर पूजा कर रही थीं तभी जाली टूट गई और सभी उसमें गिर गईं।

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने लोगों को कुएं से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की मौत की डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में मारी गई बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है। देर रात तक कुएं में कुछ और लोगों के फंसे होने की सूचना थी।

सीएम ने शोक जताया

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। राहत बचाव का काम तेज किया गया। 11 बच्चियों और 2 महिलाओं को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *