Headlines

जालोर महोत्सव में ‘संदेशे आते हैं’ गाने पर थिरके दर्शक, कलेक्टर की फरमाइश पर ‘मौला मेरे मौला’ भी गाया

जालोर महोत्सव में 'संदेशे आते हैं' गाने पर थिरके दर्शक, कलेक्टर की फरमाइश पर 'मौला मेरे मौला' भी गाया

जालोर: तीन दिवसीय जालोर महोत्सव के पहले दिन म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौड़ और उनकी पत्नी सुनाली राठौड़ ने एक से एक बढ़कर हिंदी गानों की प्रस्तुति दी। शाह गेनाजी पूजाजी स्टेडियम में बने नटराज मंच पर मंगलवार रात को अयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में सिंगर रूप सिंह राठौड़ के गानों पर हर कोई नाचने को मजबूर हो गया। रात 9 बजे से शुरू हुए इस महोत्सव में लोग देर रात तक कलाकारों के गानों पर थिरकते रहे।

संदेशे आते हैं… गाने पर हर कोई झूमा

रूप कुमार राठौड़ और उनकी पत्नी सुनाली राठौड़ ने कई गानों की प्रस्तुति दी। रूप सिंह ने बॉर्डर फिल्म के संदेशे आते हैं…, तुझ में रब दिखता है…, दूल्हे का चेहरा सुहाना लगता है…, हसीना गौरी–गौरी…, मौला मेरे मौला मेरे…, जिंदगी मौत ना बन जाए संभालो यारों… गाने गाए। इस दौरान उनके सबसे प्रसिद्ध गाने संदेशे आते हैं…पर हर कोई झूमने लगा। वहीं अंतिम गाना धार्मिक जय हनुमान गाया।

कलेक्टर की फरमाइश पर गाया मौला मेरे मौला…

कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मौला मेरे मौला… गाने की पर्ची भेजकर फरमाइश रखी। इसके बाद रूप कुमार राठौड़ ने मौला मेरे मौला मेरे…की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिसके कारण नटराज मंच के पास बने पांडाल में जगह खाली नहीं रही। देर रात तक कलाकारों के गानों पर समर्थक थिरकते हुए नजर आए। कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर समेत प्रशासनिक अधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *