Headlines

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 8 साल की बेटी समेत पति-पत्नी की मौत

बाइक

डूंगरपुर : जिले के चितरी क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। पुलिस ने बताया कि चितरी क्षेत्र में जाेगपुर मोड पर अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लेक्चरर, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

चितरी थानाधिकारी गोविंदसिंह ने बताया कि हादसा जोगपुर भैरवजी मंदिर के पास हुआ। फॉफली बोर निवासी लेक्चरर इंदूलाल राणा (45) पुत्र अमृतलाल राणा, उनकी पत्नी रेखा (42) ओर बेटी वैभवी (8) बाइक से जोगपुर की ओर से आ रहे थे। भैरवजी मंदिर के पास आते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों के सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं।

बाइक

हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चितरी थानाधिकारी गोविंदसिंह मय जाब्ता मौके पर पंहुचे। तीनों घायलों को सागवाड़ा हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। शव सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इंदूलाल वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल पीठ में लेक्चरर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *