लखनऊ : यूपी के नोएडा में एक धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यूपी एटीएस ने दो मौलानाओं को गिरफ्तार किया है। ये रैकेट पिछले दो साल से चलाया जा रहा था और इसमें मूक-बधिर बच्चों और महिलाओं को शिकार बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता था। इस मामले में पुलिस को विदेशी फंडिंग होने के भी सबूत मिले हैं।अभी तक सिर्फ दो ही गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन इसमें 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है।
यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले एक साल में 350 लोगों का धर्मांतरण कराया गया है। नोएडा के एक मूक बधिर स्कूल के भी 18 बच्चों का धर्मांतरण कराया गया।
अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। ये पूरा रैकेट पिछले दो साल से चल रहा था। उन्होंने बताया कि मामले में विदेशी फंडिंग के सबूत भी मिले हैं। उन्होंने ये भी बताया कि लोगों को डरा-धमकाकर और लालच देकर धर्मांतरण कराया जाता है।
