Headlines

M-Yoga एप से कई भाषाओं में योग सीख सकेंगे लोग

नई दिल्ली : योग दिवस के मौके पर भारत की ओर से दुनिया को एक और सौगात दी गई है। आज दुनिया सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में M-Yoga एप लॉन्च करने की घोषणा की। इस एप के जरिये दुनिया की अलग-अलग भाषओं में योग सिखाया जाएगा। भारत ने M-Yoga एप को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर तैयार किया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। उन्होंने कहा कि आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, अब विश्व को M-Yoga एप की शक्ति मिलने जा रही है। इस एप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियोज दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *