जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सांगानेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के राजनीतिक कार्यालय पर योग गुरु मिथुन शर्मा के सानिध्य में सांगानेर विधानसभा के स्थानीय पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी व कांग्रेस परिवार के साथियों व आमजन के साथ योगासन किया ।
अब सांगानेर विधानसभा के आमजन के लिए आज से प्रत्येक दिन सुबह 6 से 8 बजे तक राजनीति कार्यालय पर योगासन का कार्यक्रम जारी रहेगा जो की पूर्णतः निशुल्क रहेगा। कार्यालय के लॉन में प्रतिदिन सुबह योग करने वाले गणमान्य नागरिक बंधुओ के लिए योगा मेट , सेनेटाइजर,साफ पानी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। आज योग सेशन के अवसर पर पुष्पेन्द्र भारद्वाज के साथ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंघानिया , पार्षद आशीष परेवा,शंकर बाजडोलिया,पार्षद प्रत्याशी घनश्याम कूलवाल,मोती शर्मा ,राजू यादव,राजू चाबड़ी,दिनेश सैनी सहित कई साथी मौजूद रहे ।
