Headlines

आप पार्टी का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

लखनऊ : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने पीसी कर घोटाले का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मेटलिक को यूपी में करोंड़ों का काम दिया गया। संजय सिंह ने कहा कि अगर एक हफ्ते में इसकी सीबीआई या सिटिंग जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी से जांच नही हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी।

ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया काम

संजय सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और मिशन से जुड़े आला अफसरों ने मिलकर ना सिर्फ करोड़ों का भ्रष्टाचार किया, बल्कि एक ऐसी कंपनी को करोड़ों का काम दिया जो कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड की गई है। संजय सिंह ने कहा कि उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, हिमाचल, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, राज्यों के साथ ही सेना ने भी रश्मि मेटलिक को घटिया पाइप सप्लाई करने की वजह से ब्लैक लिस्ट कर दिया है। ऐसे में सवाल मंत्री महेंद्र सिंह ने इसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी को करोंड़ों की पाइप सप्लाई का काम क्यों दिया।

पाइप की क्वालिटी बेहद घटिया

संजय सिंह के अनुसार, यूनिट को ऑर्डिनेटर जेपी शुक्ला ने भी अपनी रिपोर्ट में इस कंपनी की पाइप को बेहद घटिया और मानक के विरुद्ध बताया है। रिपोर्ट में कहा कि ऐसी घटिया सप्लाई देने वाली कंपनी को ठेका किसी भी कीमत पर नहीं मिलना चाहिए। परियोजना प्रबंधक महेश कुमार ने भी इस कंपनी पर सवाल खड़े किए। सीएंडडीएस ने भी अपनी जांच में इसके पाइपों को बेहद घटिया बताया है। संजय सिंह ने बताया की सेंट्रल इकोनोमिक इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी इस कंपनी की रिपोर्ट में लिखा है कि ये कंपनी बोगस इन्वेस्टमेंट कराती है, फर्जी शेल कंपनी बनाती है और इसकी कई फर्जी कंपनिया है जिनके माध्यम से पूरे देश में घोटालों का खेल करती है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *