Headlines

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी, एनकाउंटर साइट पर फंसे बच्‍चों समेत 60 को सुरक्षित बचाया

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी ,एनकाउंटर साइट पर फंसे बच्‍चों समेत 60 को सुरक्षित बचाया

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अशमुजी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एनकाउंटर साइट पर स्कूली बच्चों समेत 60 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। इस इलाके में दो और आतंकियों के छिपे होने की सूचना है, इसलिए ऑपरेशन भी भी जारी है। घटनास्थल की चारों ओर से घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मारे गये आतंकी की पहचान तो नहीं हो पाई है लेकिन उसके पास से कई हथियार बरामद हुए हैं। कुलगाम में चार दिनों में यह तीसरी मुठभेड़। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि अशमुजी इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना पर मौके पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर सर्च अभियान शुरू किया और आसपास रह रहे 50 से ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया। आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया गया। लेकिन वे नहीं माने और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया। बाताया जा रहा है कि इलाके में और आतंकी छिपे हैं, ऐसे में ऑपरेशन अभी चल रहा है।

चार दिनों में तीसरी मुठभेड़

कुलगाम में चार दिनों में यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले कुलगाम में ही दो आपॅरेशनों में पांच आतंकियों को मार गिराया गया था। जिसमें गोपालपोरा तथा पोम्बे मुठभेड़ शामिल है। इसमें टीआरएफ के कमांडर को भी मारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *