कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराया आतंकी, एनकाउंटर साइट पर फंसे बच्चों समेत 60 को सुरक्षित बचाया
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के अशमुजी इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। एनकाउंटर साइट पर स्कूली बच्चों समेत 60 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें जवानों ने सुरक्षित बचा लिया।…
