Headlines

अनुष्का-विराट ने दिखाया बड़ा दिल : बच्चे के इलाज के लिए की 16 करोड़ की मदद

मुंबई :कोरोना काल में जिस तरह से भारतीय कलाकार आम नागरिकों की मदद को आगे आए हैं वो देखना अपने आप में एक सुखद एहसास है। ऐसा ही एक नया वाक्या सामने आया है। दरअसल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली समेत कुछ अन्य स्टार्स ने मिलकर एक बच्चे के इलाज में बड़ा सहयोग किया। बच्चे को एक दुर्लभ बीमारी थी और उसके इलाज में दुनिया की सबसे महंगी दवा में से एक की जरूरत थी। जो अनुष्का-विराट ने मिलकर फंडराइजर की मदद से मुहैया कराई।

दुनिया की सबसे महंगी दवाइयों में से एक मुहैया कराई

Ayaansh Gupta नाम के बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोपी (SPA) नाम की बीमारी थी। इसके इलाज के लिए उसे Zolgensma नामक दवा की जरूरत थी। ये दवा दुनिया की सबसे कीमती दवाओं में से एक मानी जाती है। दवा की कीमत 16 करोड़ रुपए है। विराट और अनुष्का ने फंडराइजर की मदद से 11 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर दी, बाकी 5 करोड़ रुपए की व्यवस्था भी अन्य स्टार्स की मदद से हो गई।

विरुष्का को पेरेंट्स ने कहा शुक्रिया

विराट और अनुष्का की फोटो शेयर करते हुए बच्चे के पेरेंट्स ने लिखा कि- “@imVkohli & @AnushkaSharma, एक प्रशंसक के तौर पर हमने हमेशा आप दोनों को पसंद किया है। मगर आपने Ayaansh के लिए जो किया वो हमारी उम्मीद से परे था। आपकी उदारता के लिए शुक्रिया। आपने छक्का मार कर मेरे बेटे के जीवन रूपी खेल को जिता दिया। हम आपके एहसानमंद सदा रहेंगे।

 

कार्तिक-इमरान ने भी की मदद

बता दें कि बच्चे के पेरेंट्स ने सिर्फ विराट और अनुष्का ही नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, दीया मिर्जा और इमरान हाशिमी की भी तारीफ की और उनका शुक्रियाअदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *