Headlines

PGI के टेस्ट में खुलासा : अब पानी में भी कोरोना वायरस

लखनऊ :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अब पानी में भी कोविड-19 वायरस की पुष्टि हुई है। यूपी में नदियों में तैरते शवों के कारण अब विशेषज्ञों ने पानी में वायरस को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। आईसीएमआर और डब्लूएचऔ के द्वारा पानी में सैंपलिंग की जांच शुरू हुई तो पानी के सैंपल भी कलेक्ट किए जाने लगे।

सैम्पलों के टेस्ट के लिए कुल आठ सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों में से एक, लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल को भी शामिल किया गया है।पीजीआई माइक्रोबायोलॉजी की विभागाध्यक्ष उज्जवला घोषाल बताती हैं कि प्रथम चरण में लखनऊ के 3 अलग-अलग जगहों के सीवेज से सैंपल प्राप्त किए गए हैं, जिसमें से एक जगह के सीवेज पानी के सैंपल में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट की एचओडी ने बताया कि हमारी टीमों द्वारा, लखनऊ के अलग-अलग जगहों से सीवेज के पानी को जांच के लिए लिया गया था, जिसमें खदरा, मछली मोहल्ला और चौक स्थित घंटाघर के सीवेज का पानी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *