NEET PG Result 2023: नीट पीजी 2023 के परिणाम घोषित, ऐसे करे चेक

Registration for NEET PG-2022 begins: Exam on March 12, result will be released on March 31

नई दिल्ली: नीट पीजी 2023 (NEET PG 2023 Result) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने नीट पीजी परीक्षा 2023 (NEET PG Result 2023) में भाग लिया हो वे एनबीई की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीट पीजी परीक्षा (NEET PG 2023 Result) का आयोजन कई अभ्यर्थियों के विरोध के बावजूद 5 मार्च 2023 को 277 शहरों में किया गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई। एनबीई ने फिर से NEET-PG परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं!

इस साल नीट पीजी 2023 का परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी किया गया है। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पांच मार्च को ही आयोजित की गई थी। पिछले साल परीक्षा के 10 दिन में परिणाम घोषित कर दिए गए थे। इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया और एनबीई ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एनबीईएमएस ने बताया कि उम्मीदवार 25 मार्च से अपने स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दे कि, नीट पीजी परीक्षा 2023 में 2.9 लाख से अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जो उम्मीदवार NEET PG में सफल होते हैं, उन्हें MD/MS/PG Diploma और पोस्ट MBBS DNB कोर्सेज में दाखिला लेने का मौका मिलेगा।

NEET PG Result 2023 ऐसे करे चेक:

1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
2- उसके बाद होम पेज पर दिख रहे लिंक ” NEET PG 2023 Result Declared” पर क्लिक करें।
3- फिर लॉगिन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें।
4- सबमिट करने के बाद रिजल्ट आपके सामने होगा।
5- इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *