Headlines

Sonu Sood की दरियादिली से प्रियंका चोपड़ा हुईं कायल,करेगी जरूरतमंद बच्चों की मदद

sonu sood

सोनू सूद की दरियादिली से प्रियंका चोपड़ा भी काफी प्रभावित।

अभिनेता सोनू सूद कई समय से जरूरतमंद, गरीबों और मजदूरों से लेकर अन्य लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। कोरोना जैसी महामारी में भी वह लोगों को ऑक्सीजन, बेड्स से लेकर दवाईयों की मुफ्त मदद मुहैया करवाने का प्रयास रहे हैं। सोनू सूद के नेक कामों को देखकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी उनसे काफी प्रभावित हुई और उन्होंने इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पे पोस्ट में किया।

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में सोनू सूद की एक वीडियो शेयर किया जिसमे कोरोना महामारी में अपने माता पिता को खो देने वाले छोटे मासूम बच्चों के दर्द का मुद्दा उठाया। सोनू सूद ने ऐसे बच्चों का मुद्दा उठाया जिन्होंने कोरोना में अपने माता पिता को खो दिया हो , उनके लिए सरकार से गुजारिश की कि ऐसे बच्चों की प्राथमिक शिक्षा से लेकर कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा दी जाये , बेशक वह सरकारी विद्यालय हों या प्राइवेट स्कूल ।

priyanka chopra

सोनू सूद ने की अपील

सोनू ने इस मुहीम पर चर्चा करते हुए पावरफुल व्यक्तियों से भी अपील कि वह भी इस मुद्दे को उठाए और कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद करे। अब सोनू सूद के इन विचारों से प्रभावित होकर प्रियंका चोपड़ा ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया।

प्रियंका व अन्य स्टार्स द्वारा बच्चों की शिक्षा के विषय को उठाने के तुरन्त बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का रिएक्शन भी सामने आया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा की कृपया कर 1098 पर कॉल करें और बच्चों के लिए ही ये हेल्पलाइन काम करती हैं।

यदि कोई बच्चा अनाथ हो जाता है तो ऐसे जरूरत व संकट में बच्चों की सहायता प्रदान करने के लिए हर राज्य और जिला प्राधिकरण क्षेत्र पर काम किया जाता है। हर जिलों में बाल कल्याण समितियां हैं जो ऐसे बच्चों के लिए काम करती हैं और उन्हें प्राथमिकता देते हुए उनकी शिक्षा उनका रहना, खाना पीना सब की देख रेख ये समिति करती है।

कोरोना महामारी की वजह से बच्चों पर आई परेशानी

‘सोनू सूद ने कोरोना महामारी के इस दर्दनाक मंजर में काफी मदद की हैं और उन्होंने महामारी में बच्चों के परिजनों के खो जाने को लेकर काफी चिंता जताई है। क्योंकि इस डरावने मंजर का असर बाद तक देखना मिलेगा, कोरोना में कई बच्चों ने अपने माता पिता व सबकुछ को खो दिया है। जिसकी वजह से कई बच्चों की पढ़ाई रुकेगी व आर्थिक संकट पैदा हुआ है।’

सोनू सूद ने इस समस्या का हल बताया

प्रियंका चोपड़ा लिखती हैं, सबसे पहले, मैं सोनू सूद से प्रेरित हूं जिन्होंने इस विषय पर शानदार विचार प्रकट किए हैं। दूसरा, सोनू सूद ने इस समस्या को न केवल ढूंढा है बल्कि इसका समाधान भी पेश किया है। क्योंकि मैं हमेशा यही यकीन रखती हूं कि #educationforeverychild

बच्चों को फ्री मिले शिक्षा

‘सोनू सूद ने राय रखी है कि इस मामले में केंद्रीय और राज्य दोनों सरकारों को कोरोना से प्रभावित बच्चों को फ्री में एजुकेशन मुहैया करवानी चाहिए। बेशक ये बच्चें स्कूल में हो या फिर कॉलेज में। फीस व आर्थिक दिक्कतों की वजह से बच्चों की पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए। संभव है कि ऐसी दिक्कतों के चलते बड़ी संख्या में बच्चों को उचित अवसर न मिले।’

जरुरत मंद बच्चो की मदद करें

वहीं सरकारो के अलावा, अन्य व्यक्तियों को भी ऐसे बच्चों के लिए दया दिखानी चाहिए। आप भी परोपकारी बनिए और ऐसे बच्चों की शिक्षा दीक्षा में मदद कीजिये।

Read More: Pfizer ने मोदी सरकार से वैक्सीन को जल्द मंजूरी देने की मांग की

Read More: TMKOC के निर्माता दयाबेन (Dayaben) के रूप को वापस चाहते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *