Headlines

जयपुर के 12 क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू घोषित

jaipur police impactvoicenews
  • शहर में 12 जगहों पर मेडिकल सेवाओं को छोड़ सभी आवाजाही बंद रहेगी
  • सड़कों पर बेवजह निकलने वालों पर सख्ती के लिए 157 पुलिस नाके और 74 ट्रैफिक नाके लगाए

जयपुर : कोरोना महामारी की दूसरी लहर में प्रदेश में ज्यादा संक्रमित राजधानी जयपुर(Jaipur) है। जहां रोजाना 100 से ज्यादा जगहों पर करीब 3500 से 4000 तक कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं। इसके अलावा 40 से 50 मौत रोजाना हो रही है। इस बीच 3 मई से 17 मई तक पूरे प्रदेश में महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत लॉकडाउन(Lockdown)किया गया है।

ऐसे में जयपुर पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूमने वालों, बाजार में दुकान खोलने, मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। यहां सभी इलाकों में फ्लैग मार्च (Flag March)किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटे में वसूला साढ़े पांच लाख रुपए का जुर्माना
अतिरक्त पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में महामारी एक्ट का उल्लंघन करने पर जयपुर पुलिस ने कमिश्नरेट के चारों जिला क्षेत्र में कार्रवाई कर 5.60 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। जयपुर में कोरोना काल में पुलिस करीब 3 करोड़ 73 लाख से ज्यादा वसूल चुकी है।

लांबा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख आवाजाही पर नियंत्रण रखने के लिए शहर में 157 पुलिस नाके और 74 ट्रैफिक नाके लगाए है। जहां पुलिस वाहन चालकों और राहगीरों से पूछताछ कर आने-जाने की अनुमति दे रही है या फिर चालान कार्रवाई की जा रही है।

जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू 
इन 12 जगहों पर कर्फ्यू(Curfew) अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर लांबा ने बताया कि जयपुर में 12 जगहों पर कोरोना संक्रमण के काफी केस आने पर जीरो मोबिलिटी (Zero Mobility)जोन घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया है। यहां मेडिकल सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। इनमें मुरलीपुरा में रुचि विहार कॉलोनी, चित्रकूट इलाके में सेक्टर 1, करधनी इलाके में सन राइज सिटी निवारु रोड और अल्कापुरी में कर्फ्यू(Curfew)लगाया गया है।

इसके अलावा शिप्रापथ में एसएफएस अग्रवाल फार्म, सोढाला में जमना नगर, महेश नगर में सूर्य नगर, मुहाना में पत्रकार कॉलोनी, मालवीय नगर इलाके में एमएनआईटी, प्रताप नगर इलाके में मेवाड़ा अपार्टमेंट और व्यास अपार्टमेंट, आदर्श नगर इलाके में तिलक नगर और रामनगरिया में महिमा पनोरमा में कर्फ्यू (Curfew) लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *