Headlines

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान

बॉलीवुड: सिनेमा जागत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बुधवार को अचानक हार्ट अटैक के बाद उनकी मौत हो गई। राज के निधन की खबर पर इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया है। मंदिरा बेदी और उनके फैंस के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुख जता रहे हैं।

फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज कौशल के निधन पर जताया शोक

फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज के निधन की पुष्टि की है। उन्होंंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए। हमने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है। बेहद दुखद, वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्सूर्स में से एक थे। उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज ने अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था। बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा. राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी। वहीं माई ब्रदर … निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *