Headlines

राष्ट्रीय मध्यमवर्गीय अधिकार संघ भरतपुर संभाग का गठन

भरतपुर। राष्ट्रीय मध्यमवर्गीय अधिकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक वासुदेव मोदी व राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र गोयल की सहमति से प्रदेश प्रभारी नवीन पाठक ने भरतपुर संभाग का गठन कर इंदू शेखर शर्मा को अध्यक्ष,देवाशीष भारद्वाज को महासचिव,कमलकांत को उपाध्यक्ष एवं हेमंत शर्मा को सचिव नियुक्त किया हैं।

नवनियुक्त संभाग अध्यक्ष इंदूशेखर ने बताया कि यह संगठन मध्यमवर्ग की समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाता रहता हैं। वर्तमान मेंं भी संंघ मध्यम वर्ग के बिजली,पानी के बिलों, बैंक की ईएमआई,एमएसएमई व मध्यम वर्ग को आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। पूर्व में भी मध्यमवर्ग की समस्याओं को लेकर कई आंदोलन राष्ट्रीय मध्यमवर्गीय अधिकार संघ ने किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *