Headlines

मलाइका अरोड़ा ने बताया रेडियंट स्किन का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की फिटनेस को देख हर कोई हैरान रह जाता है। 47 की उम्र में भी उनके चेहरे पर काफी ग्लो करता है। अब अगर मलाइका जैसी रेडियंट त्वचा चाहिए तो ज्यादा नहीं बस योग के कुछ आसन करने पड़ेंगे, जिससे आपकी स्किन भी काफी शाइन करने लगेगी।

malaika arora
एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीड‍ियो शेयर किया है, जिसमें वे रेडियंट त्वचा पाने के 3 आसन बता रही हैं। इन तीन आसनों में सर्वांगासन (Sarvangasana), हलासन (Halasana), त्रिकोणासन (Trikonasana) शामिल है।

saravasan

सर्वांगासन के फायदे बताते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “सर्वांगासन, जिसे शोल्डर स्टैंड पोज के रूप में भी जाना जाता है। यह आसन चेहरे की ओर ब्लड के फ्लो को सही करने में मदद करता है। इस आसन को करते समय पैर ऊपर और सर नीचे होता है। मलाइका के अनुसार, इस तरह त्वचा की बनावट में सुधार होता है। वहीं ये आसन कंधों और पीठ के लिए भी फायदेमंद है”।

halasan

हलासन के फायदे बताते हुए मलाइका ने लिखा, “हलासाना या हल मुद्रा, तनाव को कम करने, दिमाग को शांत करने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद करता है, वहीं ये आसन भी चेहरे के लिए फायदेमंद है”।

trikosan

त्रिकोणासन की बात करें तो मलाइका ने बताया कि यह आसन चेस्ट और शोल्डर को खोलने में मदद करता है। मलाइका ने यह भी लिखा, “अंदर से चेस्ट खुलने पर ये आसन फ्रेश ऑक्सीजन देता है, जिससे आपका चेहरा चमकता है। त्वचा को लाभ पहुंचाने के साथ-साथ, यह आपको टोंड आर्म्स, पैर और थाई भी देता है. अगर आप इसे नियमित रूप से करें” ।

malaika arora1

उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया मलाइका, मेरी प्रेरणा हैं” वहीं बाकी यूजर ने हार्ट इमोटिकॉन शेयर किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *