Headlines

आर्मी से रिटायर होकर बॉलीवुड में रखा था कदम

Actor Bikramjeet Kanwarpal

मुम्बई: भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर होने के बाद बॉलीवुड में कदम रखनेवाले अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का आज सुबह मुम्बई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और पिछले हफ्ते ही उन्हें सेवन हिल्स हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने 2003 में फिल्म जगत में डेब्यू करने के बाद बिक्रमजित ने कई लोकप्रिय हिंदी सीरियलों और वेब शोज में भी काम किया था और वे बतौर सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

इन हिंदी फिल्मों में किया काम
बिक्रमजीत ने रॉकेट सिंह सेल्समैन ऑफ द ईयर, आरक्षण, मर्डर‌ 2,पेज 3, पाप, द गाजी अटैक, 2 स्टेट्स, जोकर, हीरोइन, क्या कूल हैं हम, करम, कॉर्पोरेट, हे बेबी जैसी तमाम फिल्मों में भूमिकाएं निभाईं थी। उन्होंने शौर्य और 1971 जैसी फिल्मों में भारतीय सेना के अधिकारी की भूमिका निभाईं थी। हाल ही में बिक्रमजीत ने डिज्नी हॉटस्टार के वेब शो में एक रॉ अफसर के रोल में दिखाई दिये थे ।

भारतीय सेना से मैजर के पद पर से हुए थे रिटायर
1968 में हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत कंवरपाल भारतीय सैन्य अधिकारी द्वारकानाथ कंवरपाल के बेटे थे जिन्हें 1963 में कीर्ति चक्र से नवाजा गया था। बिक्रमजीत को साल 1989 में भारतीय सेना में कमिशन किया गया था और वो साल 2002 में भारतीय सेना से एक मेजर के तौर पर रिटायर हुए थे। एक्टर बनना उनका बचपन का ख्वाब था और अपने इस सपने को उन्होंने सेना‌ से रिटायर होने‌ के बाद पूरा किया।

इन टीवी जगत के सीरियल्स में किया काम
बिक्रमजीत ने दीया और बाती हम, ये हैं चाहतें, दिल ही तो है, 24, तेनाली रामा, क्राइम पेट्रोल दस्तक, सियासत, नीली छत्रीवाले, मेरे रंग में रंगनेवाली, कसम तेरे प्यार की जैसे तमाम टीवी शोज में भी अहम किरदार निभाए थे।

फिल्मकार अशोक पंडित ने जताया शोक
फिल्मकार अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन‌ पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी सांत्वना जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *