कोविड मरीजों की सेवा के लिए सेवा रसोई की शुरुआत

mahesh joshi
  • मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी और सेवादल मुख्य संघटक हेम सिंह शेखावत ने किया शुभारंभ

जयपुर। सेवादल की ओर से कोविड 19 महात्मा गांधी सेवा रसोई का शुभारंभ मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी और सेवादल मुख्य संघटक हेम सिंह शेखावत ने किया। शुभारंभ से पूर्व दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेश सेवादल कार्यालय में स्थापित रसोई में मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने खाना बनाने में सहयोग कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

महात्मा गांधी सेवा रसोई के माध्यम से कोविड मरीजों और उनके परिजनों की सेवा की जाएगी। शहर के विभिन्न कोविड सेंटर्स पर रोजाना करीब एक हजार भोजन टिफिन भेजे जाएंगे। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. जोशी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्य सचेतक डॉ. जोशी ने ध्वजारोहण करते हुए सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान आज से ही रक्तदान शिविर और प्लाजमा दान शिविर का भी शुभारंभ हुआ।

कोविड 19 महात्मा गांधी सेवा रसोई का शुभारम्भ, देखे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *