Headlines

गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में आग लगने से 16 लोगों की मौत

bharuch

गुजरात : गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने 14 मरीज और 2 स्टाफ नर्स की मौत की पुष्टी की है। इस चार मंजिला अस्पताल में 50 मरीज और भर्ती थे। सभी को सिविल अस्पताल, सेवाश्रम अस्पताल और जंबुसर अल महमूद अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। यह अस्पताल भरूच-जंबुसर हाईवे पर बताया जा रहा है।

 

हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। दुर्घटना में पीड़ित प्रत्येक परिवार को राज्य सरकार 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करेगी।

death 1 sixteen nine

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का शक
आग रात करीब 12:30 बजे लगी और तेजी से फैलकर ICU तक पहुंच गई। हालांकि, कुछ घंटों की कोशिशों के बाद इस पर काबू पा लिया गया। बचाव का काम सुबह तक जारी रहा। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

 


12 फायर ब्रिगेड और 40 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं
आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड 12 गाड़ियां और 40 एंबुलेंस को बुलाया गया। मरीजों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उस समय अस्पताल के आसपास करीब 5 से 6 हजार लोगों की भीड़ थी। वे रो रहे थे और चीख-पुकार मची हुई थी। कुछ लोग रोते हुए सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहे थे।

gujrat

बेड और ऑक्सीजन के लिए अफरा-तफरी मची रही
आग की वजह से अस्पताल और आसपास के इलाके की बिजली बंद कर दी गई थी। इससे बचाव के काम में भी काफी दिक्कतें आईं। काफी कोशिशों के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया और उन्हें दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, नए मरीज आने पर यहां बेड और ऑक्सीजन के लिए काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *