चाकसू : चाकसू अंबेडकर सर्किल से विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में महंगाई खिलाफ पैदल मार्च पास्ट किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अपने हाथों में महंगाई के खिलाफ स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च पास्ट किया।
मार्च पास्ट अंबेडकर सर्किल से मुख्य बाजार होते हुए निकाला गया इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा कृषि मंडी चेयरमैन हरीनारायण चौधरी पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन लाल चौधरी पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजेंद्र गुर्जर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अब्दुल हमीद खोकर पूर्व नगरपालिका चेयरमैन लल्लू लाल कुमावत नगर पालिका वाइस चेयरमैन सीताराम गुर्जर कृषि मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा सीताराम मंडावरिया लालाराम धाकड़ सियाराम गुर्जर सरपंच श्रवण मीणा मुकेश चौधरी कन्हैया लाल शर्मा रामेश्वर चौधरी नगर पालिका पार्षद विक्रम सांवरिया निर्मल नैनीवाल शाहिद खान रमन खंडेलवाल लल्लू लाल सोनवाल रवि सांखला शोभा संगत तौसीफ अहमद अमजद हुसैन आसिफ खान रफीक खान शौकीन गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
