चाकसू। कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने आज अल सुबह 5:00 बजे से ही क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले चाकसू नगर पालिका क्षेत्र में साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था का जायजा लिया। सोलंकी ने इस दौरान रोड लाइट बंद मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों से दोबारा ऐसी गलती नहीं करने हेतु निर्देश दिए। उसके पश्चात क्षेत्र में बन रही रोड के कार्यों का जायजा लिया।
चाकसू रेलवे स्टेशन से तामडिया बन रही सड़क का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर जांच की तथा गुणवत्ता युक्त रोड बनाने के निर्देश दिए। किया। सोलंकी ने इंदिरा रसोई में पहुंचकर खाने की गुणवत्ता खुद स्वाद चखकर की। साथ ही संचालक को गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की हिदायत दी। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ कृषि मंडी चेयरमैन हरि नारायण चौधरी भी उपस्थित रहे।
