Headlines

नववर्ष चैत्र प्रतिपदा का भव्य होगा आयोजन: 200 से अधिक चौराहों पर रंगोली तथा सजावट , घर-घर 02 लाख भगवा झण्डे लहराएंगे

नववर्ष चैत्र प्रतिपदा का भव्य होगा आयोजन: 200 से अधिक चौराहों पर रंगोली तथा सजावट , घर-घर 02 लाख भगवा झण्डे लहराएंगे

जयपुर। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान जयपुर द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष धूम धाम से मनाने के लिए आज भारती भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक कर भव्य योजना बनाई गई। संस्थान से सचिव सोमकांत शर्मा ने बताया कि जयपुर में इस बार 200 से अधिक चौराहों को सजाया जाएगा। घर घर 02 लाख भगवा झण्डे लगाए जाएँगे, युवाओं व महिलाओं की गोष्ठियाँ आयोजित होगी। 500 से अधिक मंदिरो पर शुभकामना सन्देश लगाकर हिन्दू नववर्ष की वेज्ञानिकता को बताया जाएगा तथा जयपुर में 11 स्थानो पर गज पूजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आयोजन को मूर्तरूप देने के लिए नववर्ष आयोजन समिति का भी गठन किया गया। जिसमें संरक्षक एस.डी शर्मा सभापति देवस्थान प्रन्यास, गोविंद अग्रवाल समाजसेवी, पुनीत कर्णावट उपमहापौर,श्रीमती अनुराधा माहेश्वरी समाज सेवी को बनाया गया।

बैठक में सुभाष बापना, राजेन्द्र शेखावत, दिनेश पितलिया, चंद्रमनोहर बटवाड़ा, श्रीमती मंजु शर्मा, अनिल शर्मा, पार्षद पवन शर्मा ( नटराज ), अरुण वर्मा, रामावतार गुप्ता, सुरेश सैनी, श्री गिर्राज शर्मा, रमेश गुप्ता, पार्षद श्रीमती अंशु शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *