नागौर। रालोपा संयोजक एवं नागौर सांसद से जोधपुर जिले की चामू पंचायत समिति से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नव निर्वाचित प्रधान गुड्डी देवी मेघवाल व उप प्रधान लक्ष्मण साईं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बेनीवाल ने दोनों को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया और चामू के विकास में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलवाया।
जनसुनवाई
बेनीवाल ने गुरुवार को भी अपने आवास पर नियमित जन सुनवाई की। जन सुनवाई में सांसद के समक्ष प्राप्त हुई समस्याओ के निस्तारण के लिए सांसद ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिये ।

