जोशी-खाचरियावास से व्यापारियों की वार्ता, टल सकता है 11 का बंद

जोशी-खाचरियावास से व्यापारियों की वार्ता, टल सकता है 11 का बंद

जयपुर। ट्रेड लाइसेंस के खिलाफ लामबंद व्यापारियों को आज सरकारी मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी और मंत्री प्रताप सिंह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे इसे नगर निगम हेरिटेज में लागू नहीं होने देंगे तथा ग्रेटर नगर निगम सहित प्रदेश भर में लागू किए जा रहे ट्रेड लाइसेंस लाइसेंस रुकवाने के भी प्रयास करेंगे। इस संबंध में UDH मंत्री और सरकार से वार्ता की जायेगी।

इस आश्वासन के बाद 11 सितंबर के प्रस्तावित बंद पर पुर्नविचार को राजी हो गए हैं। सत्ता पक्ष के विधायक व मंत्रियों की व्यपारियो के साथ हुई वार्ता में विधायक रफीक खान व अमीन कागजी सहित अन्य जनप्रनिधि मौजूद थे।
हालांकि , व्यापारियों ने 11 के प्रस्तावित बंद को लेकर अभी कोई नई घोषणा नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *