Headlines

बावड़ी प्रधान व पंचायत समिति सदस्यों ने की सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात

बावड़ी प्रधान व पंचायत समिति सदस्यों ने की सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात

नागौर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा के नेतृत्व में मंगलवार को रालोपा से जोधपुर जिले की बावड़ी पंचायत समिति से निर्वाचित प्रधान व नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की।

सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस अवसर पर नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को बधाई दी व बावड़ी के विकास में हर सम्भव विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि राजूराम खोजा की पत्नी अनिता चौधरी रालोपा से बावड़ी पंचायत समिति से प्रधान निर्वाचित हुई। इस अवसर पर रालोपा के जोधपुर से जिला अध्यक्ष रामदीन चौधरी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *