नागौर: आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को नागौर आवास पर जन सुनवाई की। इस अवसर पर सांसद ने आगन्तुको से मुलाकात कर जन समस्याओं को सुना। इससे पहले सांसद ने अपनी दोनों बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया व अपने सोशियल मीडिया हैंडल पर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं प्रेषित की।बेनीवाल की पुत्री दिया ने भी नन्हे आशुतोष के रक्षा सूत्र बांधा। सांसद की जन सुनवाई में खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल भी मौजूद रहे। बेनीवाल जोधपुर जिले के चुनावी कार्यक्रमों में जाते समय खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचोड़ी में भी थोड़ी देर के लिए रुके जहां स्थानीय थाना अधिकारी ने रक्षा-सूत्र बांधा। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
यह घोषणा की
जोधपुर जिले में चुनावी जन -सम्पर्क अभियान में रवाना होने से पहले हनुमान बेनीवाल से मकराना आवास पर आए तहसील के ग्राम मंगलपुरा के स्थानीय ग्रामीणों व भामाशाहों ने भी मुलाकात की। उन्होंने वहां श्री महादेव गौशाला हेतु जमीन दान की। सांसद ने दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों की मांग पर गौशाला में चारे के लिए हॉल निर्माण हेतु 5 लाख रुपये सांसद कोष से देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंगलपुरा के कर्नल मदन सिंह जोधा,उदाराम चौधरी, पूर्णाराम चौधरी व नरपत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।


