Headlines

पंचायत चुनावों में भी बेनीवाल का आम चुनावों जैसा जलवा

जोधपुर: पंचायती राज चुनाव को लेकर यूं तो सभी प्रमुख पार्टियां भाजपा- कांग्रेस जीत के लिए कवायद कर रही हैं, लेकिन इन चुनावी जन-सम्पर्क अभियान में सबसे बड़ा जलवा आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का देखने को मिला। बेनीवाल जब जोधपुर जिले के चिमाणा में जनसंपर्क करने पहुंचे तो कार्यकर्ता अपने हाथों में उठाकर उन्हें सभा स्थल पर ले गए। बेनीवाल को सुनने सभा में उमड़ी भीड़ को देख इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि पश्चिमी राजस्थान में बेनीवाल कितने लोकप्रिय हैं। सभा मे आम चुनावों जितनी भीड़ उन्हें सुनने के लिए घंटों से बैठी थी।

 

 

a969af18 8619 4c5e 8221 02d2d6648d24

बेनीवाल जोधपुर जिले के चुनावी कार्यक्रमों में जाते समय खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचोड़ी में भी थोड़ी देर के लिए रुके जहां स्थानीय थाना अधिकारी ने रक्षा-सूत्र बांधा। इस अवसर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *