अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के एडवाइजर मलविंदर सिंह माली के विवादित बयान के कारण हंगामा खड़ा हो चुका है। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने ऐसा न करने की सिद्धू के एडवाइजर माली को चेतावनी दी है।
पंजाब सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के सलाहकारों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह देश की शांति और स्थिरता के लिए संभावित रूप से खतरनाक है।
Punjab CM Captain Amarinder Singh has warned against atrocious & ill-conceived comments by two of (state Congress chief) Navjot Sidhu’s advisors on sensitive national issues like Kashmir & Pakistan, that were potentially dangerous to peace & stability of the country: State Govt pic.twitter.com/ba9gVf7XoM
— ANI (@ANI) August 22, 2021
पंजाब सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के सलाहकारों से आग्रह किया कि वे पीपीसीसी अध्यक्ष को सलाह देते रहें और उन मामलों पर न बोलें जिनके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से कम या कोई जानकारी नहीं है और उनकी टिप्पणियों के निहितार्थों की कोई समझ नहीं है।
क्या दिया था बयान मलविंदर सिंह माली ने ?
बता दें कि मलविंदर सिंह माली ने दावा किया था कि कश्मीर एक अलग देश है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान दोनों अवैध कब्जेदार हैं। इस बयान के बाद विरोधियों समेत कांग्रेस के नेताओं ने भी माली पर निशाना साधा था।
