Headlines

Sun Halo Photos: आसमान में अद्भूत नजारा देख रोमांचित हुए लोग

नई दिल्ली: कोरोना संकट के इस दौर में जहां काफी समय से लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए, यह एक मुश्किल वक्त जरूर है। इस महामारी ने हमें यह सिखाया है कि शांतिपूर्वक इस संकट की घड़ी से कैसे पार पाया जाए। ऐसे समय में हमारे बीच कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हमारे दिल को छू लेती है।कुछ ऐसा ही नजारा (Sun Halo Photos) बेंगलुरू के आसमान में सोमवार की सुबह लोगों को देखने को मिला।

सूरज के चारों तरफ गोलाई घेरे में एक सतरंगी ‘प्रभा मंडल’ नजर आया, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। बेंगलुरु के लोगों के लिए यह नजारा बेहद अद्भुत था, जिसे कई लोगों ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया। लोगों ने इसे सिर्फ ट्विटर पर ही शेयर नहीं किया बल्कि पूरे शहर के लोगों ने सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस खूबसूरत तस्वीरों(Sun Halo Photos) को साझा किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *