नई दिल्ली : देश के कई इलाको में गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर रखा। कुछ जगहों पर तापमान इतना ज्यादा है कि जीव-जंतु भी परेशान नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक भालू का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गर्मी से बेहाल एक भालू बर्फ के टुकड़े के साथ खेलता नजर आया।
ये वीडियो ANI द्वारा वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इसमें कैप्शन लिखा गया है, ‘बंगाल सफारी का हिमालयी काला भालू, जिसका नाम डैडी है। वह सिलीगुड़ी में गर्मी को मात देने के लिए बर्फ के टुकड़े से खेल रहा है।यहां देखें वीडियो..
#WATCH | Daddy, the Himalayan Black Bear of Bengal Safari plays with a block of ice to beat the heat in Siliguri pic.twitter.com/MbZng8SlX4
— ANI (@ANI) July 9, 2021
इस वीडियो में दिख रहा है कि भालू एक पानी से भरे टैंक में लेटा हुआ है। वह अपने शरीर को इधर से उधर पलट रहा है। इसके अलावा उसकी गोद में बर्फ का एक बड़ा सा टुकड़ा नजर आ रहा है। भालू उस बर्फ से चिपका हुआ है। वह उसे कभी इस तरफ पलटता है तो कभी उस तरफ पलटता है। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है की भालू गर्मी से कितना बेहाल नजर आ रहा है।
फिलहाल यह वीडियो जैसे ही पोस्ट किया गया देखते ही देखते वायरल हो गया। भालू की यह क्यूट हरकत सभी को पसंद आ रही है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और टिप्पणी भी कर रहे हैं।