Headlines

कस्तूरी देवी कॉलेज में कोविड मृतकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा

चाकसू। विधायक वेद प्रकाश सोलंकी की सार्थक पहल को स्वीकारते हुए कस्तूरी देवी महाविद्यालय प्रबंधन ने अपनी कॉलेज में कोरोनाकाल का ग्रास बन गए परिवारों के बच्चे को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।

सोलंकी ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चाकसू के अग्रणी कॉलेज कस्तूरी देवी कॉलेज ने समाज सेवा की ओर एक सार्थक कदम बढ़ाया है । कॉलेज प्रबंधन ने आगामी तीन वर्ष तक ऐसे बच्चो को निशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया है जिनके माता पिता या परिवार के मुख्य रूप से कमाने वाले सदस्य की कोविड के कारण मृत्यु हो गयी है ।

विधायक वेद सोलंकी की इस संबंध में हुई चर्चा में कॉलेज प्रबंधन की ओर से निदेशक शिवकुमार शर्मा, सुमित कुमार शर्मा सहित अन्य निदेशक भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *