मानसा : पंजाब शहर में कबाड़ का सामान खरीदने वाले मिट्ठू कबाड़िया जाना-माना नाम है। जब मानसा का कबाड़ी भारतीय वायु सेना से कबाड़ में से तीन हेलिकॉप्टर खरीद कर मानसा पहुंचा। तो उनको और हेलीकाप्टर देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पंजाब में मानसा के रहने वाले एक कबाड़ी ने भारतीय सेना से 6 कंडम हेलिकॉप्टर खरीदे हैं। जिन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। हेलिकॉप्टर का भार 10 टन प्रति हेलिकॉप्टर है जो भारतीय वायु सेना से बोली के माध्यम से खरीदा गया हैं।

इन तीन हेलिकॉप्टरों को एक मुंबई की पार्टी ने और दो लुधियाना के होटल मालिक ने खरीद लिये। बाकी हेलिकॉप्टर मानसा में खड़े हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। मानसा का सारा शहर ही हेलिकॉप्टर के अंदर और बाहर खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगा है। शहर में एक तरफ तो बचे हुए हेलिकॉप्टर मनोरंजन का साधन बन रहे हैं। तो दूसरा इस कबाड़ी परिवार के लिए यह लाभ का सौदा भी बन गया है। क्योंकि होटलों में और टूरिस्ट प्लेसेस पर इन हेलिकॉप्टर को खड़ा करने की डिमांड मिट्ठू कबाड़िया के पास आ रही है।
