चौमूं: रेनवाल इलाके में एक निजी स्कूल के टीचर ने 8वीं कक्षा के स्टूडेंट को इस कदर मारा पीटा कि उसका एक हाथ ही तोड़ दिया। एग्जाम के प्री-टेस्ट में छात्र ने अपने साथी छात्र को आंसर बता दिया था। बस इसी बात पर टीचर गुस्सा होकर अपना आपा खो दिया और बच्चे को लात-घूसों से जमकर मारा। इससे बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
यह पूरा मामला गुरुकुल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल का हैं, जहां 8वीं कक्षा के स्टूडेंट जयंत पाराशर की टीचर गजेंद्र सिंह ने लात-घूसों ऐसी पिटाई की छात्र का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। दरअसल, क्लास में प्री-टेस्ट लिया जा रहा था। इस दौरान छात्र जयंत से साथी छात्र ने किसी सवाल का आंसर पूछा और जयंत ने उसे आंसर बता दिया। बस इसी बात पर टीचर गजेंद्र सिंह को गुस्सा आया और जयंत को लात-घूसों से जमकर पीटा। इसके बाद जयंत दोपहर करीब 3 बजे उदास हालत में घर पहुंचा। शाम करीब 4 बजे पिता के घर आने पर जयंत ने पूरी घटना बताई और रोने लगा। इसके बाद परिजन जयंत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में पता चला कि उसका हाथ फ्रैक्चर है।
स्कूल के निदेशक ने मांगी परिजनों से माफी
परिजनों ने स्कूल निदेशक योगेश जोशी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। स्कूल निदेशक अस्पताल पहुंचे और जयंत के परिजनों से माफी मांगते हुए बताया कि आरोपी टीचर गजेंद्र सिंह को स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है। इधर,पीड़ित छात्र के पिता किशोर पाराशर ने रविवार को पुलिस थाने में आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
