Headlines

जन समस्याओं के निराकरण को लेकर आप पार्टी ने किया नुक्कड़ सभा का आयोजन

श्रीगंगानगर : आम आदमी पार्टी द्वारा जन समस्याओं के निराकरण को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल की अध्यक्षता में केसरीसिंहपुर ब्लॉक द्वारा वार्ड नं. 14 में आयोजित इस आमसभा में ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल ने आम आदमी पार्टी की रीति-नीति तथा आगामी कार्यक्रमों व गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र तथा राज्य सरकार की नीतियों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि महंगी बिजली-पानी तथा आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की दरों को कम करवाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा महंगी बिजली-पानी व पेट्रोल-डीजल से आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी की रीति-नीति तथा विचारधारा से प्रभावित होकर क्षेत्र के अनेक गण्यमान्य व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के पश्चात् संगठन का विस्तार करते हुए गोविंद माधव को श्रीकरणपुर तहसील अध्यक्ष तथा जलंधर सिंह संधू को ब्लॉक केसरीसिंहपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में तथा आमजन के मुद्दों पर पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।

WhatsApp Image 2021 11 28 at 7.39.42 PM

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शंकर मेघवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद माधव, नगर पालिका केसरीसिंहपुर पूर्व चेयरमैन चुकी देवी, जालंधर सिंह संधू, किशन सिंह रंगरेटा, राधेश्याम, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रकाश, बलवंत सिंह, सोनी सिंह, राकेश कुमार, कृष्ण कुमार, प्रीत, मुख्तयार कौर, वीरपाल कौर, गीता देवी, विमला देवी, परमजीत कौर, सुखविंदर कौर, नसीब कौर, रिछपाल कौर, मीरा देवी रानी, जगसीर सिंह सहित आम आदमी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *