Headlines

एयरटेल-वोडाफोन के बाद जियो ने भी दिया झटका, महंगे हुए प्रीपेड रिचार्ज प्लान

मुंबई: वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद जियो ने भी अपने यूजर्स को रिचार्ज की कीमते बढ़ाकर बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने प्रीप्रेड प्लान में 21% तक की बढ़ोतरी कर दी है। जियो के नए रेट 1 दिसंबर से लागू होंगे। इसके तहत जियोफोन प्लान, अनलिमिटेड प्लान और डेटा ऐड ऑन में 19.6 से 21.3% तक बढ़ोतरी की गई है। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने पिछले हफ्ते ही अपने प्लान 25% तक महंगे कर दिए थे। इन कंपनियों ने इसके पीछे लगातार बढ़ रहे घाटे को वजह बताया था।

एयरटेल-वोडाफोन के बाद जियो ने भी दिया झटका, महंगे हुए प्रीपेड रिचार्ज प्लान

अब 399 वाला प्लान 479 रुपए होगा
जियो के मौजूदा 75 रुपए वाले प्लान की कीमत 1 दिसंबर से 20% बढ़कर 91 रुपए हो जाएगी। 129 रुपए वाला प्लान 155 रुपए, 399 वाला प्लान 479 रुपए, 1,299 वाला प्लान 1,559 रुपए और 2,399 वाला प्लान अब 2,879 रुपए में मिलेगा। डेटा टॉप-अप की कीमत भी बढ़ाई गई है। अब 6 जीबी डेटा के लिए 51 के बजाए 61, 12 जीबी के लिए 101 के बजाए 121 रुपए और 50 जीबी के लिए 251 रुपए के बजाए 301 खर्च करने होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *