बांसवाड़ा। उन्नत समाज समर्थ राष्ट्र की अवधारणा को सार्थक करते हुए विप्र फाउंडेशन बाँसवाड़ा के तत्वाधान में विप्र आर्थिक सम्बल के महाअभियान के तहत जिन परिवार में कोरोना के कारण आजीवका उपार्जित करने वाले सदस्य की मृत्यु हो गई है ऐसे 11 गावो के 20 परिवारों को भोजन के निमित 11 हजार की आर्थिक सहायता दी गई। कुल दो लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता अब तक की गई है।
आर्थिक सम्बलन योजना कि शुरुआत लियो कॉलेज परिसर में हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जी जी यू टी के कुलपति आई वी त्रिवेदी ने की और मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार शर्मा ,विशिष्ठ अतिथि औदीच्य समाज बाँसवाड़ा के अध्यक्ष जय प्रकाश पंड्या,डॉ युधिष्ठिर त्रिवेदी,लियो शिक्षण संस्था के निर्देशक मनीष त्रिवेदी ,ब्राह्मण महासभा के चंदूलाल जी उपाध्याय और पूर्व विधायक विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षण रमेश जी पंड्या थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार शर्मा ने अपने उध्बोधन में कहा के कोरोना ने आज में व्यापक क्षति पहुचाई है ऐसे विप्र फाउंडेशन जैसे सामाजिक संगठनों के समाज सेवा के माध्यम से ही समाज पर हुए आघात पर मरहम लगाया जा सकता है।
परिवार को आत्म विश्वास और संबल प्रदान करेगा
विप्र फाउंडेशन एक सर्व समाज के लिए कार्य करने का मंच है जिससे मानवता और देश का भला होगा। गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय के उप कुलपति आई वी त्रिवेदी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में आर्थिक मदद से आगे बढ कर परिवार के आजीविका उपार्जन का साधन उपलब्ध करवा ज्यादा जरूरी है जो परिवार को आत्म विश्वास और संबल प्रदान करेगा।कार्यक्रम के प्रारम्भ में जिलाध्यक्ष योगेश जोशी , प्रदेश युवा सचिव हेमेंद्र पंड्या , गढ़ी तहसील अध्यक्ष विनय भूषण भट्ट, बांसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी द्वारा अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।

20 परिवारों को 11 हजार की आर्थिक सहायता
स्वागत भाषण लियो शिक्षण संस्थान के निर्देशक मनीष त्रिवेदी ने ,वर्षपर्यंत गतिविधियों विवरण महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कीर्ति आचार्य ने और आगामी योजनाओं पर प्रकाश विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष योगेश जोशी ने रखा। उन्होंने बताया कि किसी भी अस्पताल में भरती सर्व समाज के मरीज़ और उनके परिजनों के लिए विप्र टिफिन सेवा विगत 36 दिनों से अनवरत शुरू है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक पूर्व विधायक रमेश पंड्या ,डॉ युधिष्ठिर त्रिवेदी , औदीच्य समाज बांसवाड़ा के अध्यक्ष जयप्रकाश पंड्या और चंदूलाल जी उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान विप्र 20 परिवारों को 11 हजार के चेक बाटे गए।
कुल राशि दो लाख बीस हजार की सहायता आश्रित को चैक के माध्यम से दी गई । सहायता प्राप्त करने वाले आश्रित का नाम सार्वजनिक नहीं करने का निर्णय भी लिया गया।इस अवसर पर लोकेश आचार्य, नगर महामंत्री अशोक पुरोहित , शिक्षा संकल्प के सह संयोजक अमित शुक्ला , वी सी सी आई प्रदेश सचिव दीनदयाल शर्मा, चिडियावासा इकाई अध्यक्ष किशोर पंड्या उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जनक भट्ट ने व आभार प्रदेश युवा सचिव हेमेंद्र पंड्या ने माना।
