बांसवाड़ा : विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की ओर से आयोजित विशाल सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार के आयोजन को लेकर गांव-गांव में विप्र परिवारों में उत्साह और सहयोग की भावना है। गांव पांचवडा मोटीबस्सी में घर-घर जा कर सभी विप्र परिवारों को पियूष पंड्या, मयंक उपाध्याय ने निमंत्रण दिया और संकल्प लिया कि क्षेत्र से 3 अप्रैल को सभी सपरिवार उपस्थित रह कर विप्र महाकुंभ को सफल बनाएंगे। गांव पांचवडा में भोगीलाल जोशी, प्रवीण जोशी, विमलेश जोशी, द्वारका प्रसाद जोशी, मोटी बस्सी में जयप्रकाश उपाध्याय, हरीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा ने घर-घर जाकर सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम के लिए दिया निमंत्रण
