Headlines

रुपए मांगे तो कार सवारों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को डंडे से पीटा, घटना में एक का सिर फूटा

पेट्रोल पंप

जयपुर : ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में दो बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने एक कर्मचारी का सिर फोड़ दिया। कर्मचारी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। मामला बुधवार रात का है। मामले की जांच कर रहे हे एएसआई हबीब खान ने बताया कि खानिया बंधा स्थित सेठी सर्विस पेट्रोल पंप पर देर रात एक अल्टो गाड़ी में दो व्यक्ति सवार होकर आए। कार में 2 हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया। जब पेमेंट करवाने को कहा तो बदमाशों ने ऑनलाइन पेमेंट की बात कही। इस पर एक स्क्रीन शॉट दिखाया, जो पेट्रोल पंप के ट्रांजेक्शन का नहीं था। इस पर रुपए मांगे तो बदमाश कार लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना पंप मालिक योगेश सेठी को दी गई।

बिना रुपए फरार होने के बाद बदमाश 25 मिनट बाद दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कार से डंडे निकाले और पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों पर हमला कर दिया। तीन कर्मचारियों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया। लेकिन, हाथ में डंडा लिए बदमाश ने तेजी से वार कर कर्मचारी राधेश्याम का सिर फोड़ दिया। वहीं कर्मचारी गोपाल के हाथ में गंभीर चोट लगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *