विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा ने विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा के साथ विभिन्न विषयों पर की चर्चा

0
1663
विप्र फाउंडेशन

बांसवाड़ा : विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा की ओर से विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा का बांसवाड़ा आगमन पर स्वागत किया गया एवं ब्राह्मण समाज के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष योगेश जोशी, विप्र संरक्षक मंडल संयोजक जयप्रकाश पंड्या, विप्र संरक्षक मंडल सचिव ललित कुमार जोशी, विप्र चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के प्रदेश सचिव दीनदयाल शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी देवेंद्र त्रिवेदी पालोदा, नगर अध्यक्ष ईश्वरदास वैष्णव, जिला महामंत्री नवनीत त्रिवेदी, अशोक पुरोहित, यज्ञाचार्य निकुंज मोहन पांड्या सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे। विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने बोर्ड के गठन के बाद ब्राह्मणहित में बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों से समाजजनों को अवगत करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here