Headlines

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर रेस्मा लागू, परीक्षा से जुड़े शिक्षक कर्मचारी नहीं जा सकेंगे हड़ताल पर

resma

जयपुर : राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आने वाली परीक्षाओं के मद्देनजर रेस्मा लागू कर दिया है। यह रेस्मा बोर्ड कार्यालय और उससे जुड़ी सभी सेवाओं पर जारी रहेगा, सरकार ने इसे अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है। गृह विभाग की और से जारी आदेशों के अनुसार बोर्ड और परीक्षा से जुड़े शिक्षक रेस्मा लागू होने के बाद हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे। यह रेस्मा 31 जुलाई 2022 तक प्रभावी रहेगा।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएँ 24 मार्च से शुरू हो रही है, इन परीक्षाओ में कोई व्यवधान उतपन्न न हो इसे देखते हुए सरकार ने एहतियात के रूप में यह कदम उठाया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी रेस्मा लागू करने की अनुसंशा राज्य सरकार को भेजी थी, उसी के मद्देनजर गृह विभाग ने रेस्मा लागू करने की यह अधिसूचना जारी की है।

notification 15.02.22 page 001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *