Headlines

वल्लभनगर में परिवर्तन की लहर – हनुमान बेनीवाल

वल्लभनगर में परिवर्तन की लहर - हनुमान बेनीवाल

उदयपुर: आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को भी वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने रालोपा उम्मीदवार के समर्थन में जन-संपर्क करके बोतल के चिन्ह पर मतदान की अपील की। सांसद ने जन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वल्लभनगर की राजनीति में यह परिवर्तन का समय है और वर्षो से विकास को लेकर जिस उपेक्षा के कारण वल्लभनगर पिछड़ा उसकी भरपाई का भी अब सही समय है।

भाजपा-कांग्रेस पर लगाये आरोप बेनीवाल ने
बेनीवाल ने चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा -कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किये और कहा कि राजनैतिक रूप से दोनों दलों ने यहां सांठगांठ कर रखी है उसको जनता इस बार तोड़कर करारा जवाब देगी। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि किसान कर्ज माफी,टोल मुक्त राजस्थान,रिक्त पदों को भरने,सहित दजनों जनहित के मुद्दों को लेकर आरएलपी संघर्ष कर रही है।

वल्लभनगर में परिवर्तन की लहर - हनुमान बेनीवाल

यहां किया जन सम्पर्क
रालोपा संयोजक ने मोड़ी,मजावड़ा व सिंधीयो का बड़गांव आदि गाँवो में जन सम्पर्क किया !

उप प्रधान के निधन पर जताया शोक
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल व रालोपा उम्मीदवार उदयलाल डांगी ने भींडर पंचायत समिति के उपप्रधान मदन मीणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट करते हुए संवेदना व्यक्त की, उप प्रधान के निधन पर रालोपा ने शनिवार को शाम 4 बजे तक जन सम्पर्क कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *