Headlines

लालकोठी इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में घर में नाली बनाने को लेकर विवाद में बाप-बेटी की हत्या

लालकोठी इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में घर में नाली बनाने को लेकर विवाद में बाप-बेटी की हत्या

जयपुर: शहर के लालकोठी इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में घर में नाली बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साए परिवार के लोगों में शुरू हुई हाथापाई धारदार हथियारों से जानलेवा हमले तक पहुंच गई। इसमें गंभीर घायल पिता-बेटी की मौत हो गई। इसके अलावा 6 लोग जख्मी हो गए। सभी को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने घटना के बाद हत्या और हत्या का प्रयास के दो मुकदमे दर्ज किए है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर जाब्ता लगा दिया। थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि साबिर (65) और उनकी विवाहिता बेटी नफीसा (35) की मौत हो गई। साबिर के बेटे शाकिर व साजिद घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के अरशद, वजीर खान, जाहिद खान, ताहिर सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह परिवार आगरा रोड पर केंद्रीय जेल मुख्यालय के ऑफिस के सामने रोड पर रहता है।

लालकोठी इलाके में एक ही परिवार के दो पक्षों में घर में नाली बनाने को लेकर विवाद में बाप-बेटी की हत्या

आपस में चाचा-भतीजे के परिवार से दोनों झगड़ने वाले पक्ष
चाचा-भतीजे का परिवार एक ही मकान में साथ रहता था। पिछले कुछ महीनों से दोनों परिवारों में घर में नाली बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक साबिर खान (65) दूसरे पक्ष के अरशद, वजीर, ताहिर का सगा चाचा लगता था। इनके बीच पहले भी मारपीट और लाल कोठी थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इसी को लेकर शनिवार को फिर से साबिर और अरशद के परिवार में नाली को लेकर झगड़ा हो गया। गाली-गलौच से मामला हाथापाई तक पहुंचा। इस बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। परिवार के ही चुन्नू खां का आरोप है कि ताहिर, अरशद व अन्य ने चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये लोग झगड़ते हुए मकान के बाहर सड़क पर आ गए। लड़ाई झगडे को देखने राहगीरो की भीड़ जमा हो गयी। इस बीच किसी ने फोन कर लालकोठी थाने में सूचना दी। तब आदर्श नगर एसीपी नीलकमल मीणा, थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह व अन्य मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *