उदयपुर: विप्र वाहिनी जॉन 1ए के तत्वावधान में शनिवार को सेक्टर- 4 स्थित स्वागत वाटिका में विप्र अलंकरण समारोह हुआ। जिसमें शिक्षा,साहित्य, संगीत, समाज सेवा,खेल,चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली समाज की 41 प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड,राजस्थान सरकार की अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा, अध्यक्षता मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सिखवाल,केके शर्मा थे। विप्र वाहिनी के प्रदेश महासचिव डॉ. विक्रम मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने इन प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हम सभी को इन्हीं प्रतिभाओं की तरह हमें भी समाज में ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे समाज सही दिशा में अग्रसर हो सके।
मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना शर्मा ने ब्राह्मण समाज से अपनी शक्ति जागृत कर समाज व देश हित मे कार्य करने का आह्वान किया। कार्क्रम अध्यक्ष धर्म नारायण जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें ब्राह्मण कभी भी जातिवादी नहीं होता है, और सभी के कल्याण की कामना करता है। जोशी ने परशुराम कुंड की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप नागदा ने बताया कि अलंकरण समारोह में विशेष तौर पर भगवान परशुराम अलंकरण से जगदीश चंद्र मेनारिया,जमना लाल तिवारी, प्रोफेसर के.के. दवे,दुर्गा शंकर श्रोत्रिय, विद्या मेनारिया को विशेष रूप से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया एवं आभार विप्र वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेश चौबीसा ने प्रदर्शित किया। इस अवसर पर अरुण सनाढ्य, उमेश श्रीमाली,पंकज उपाध्याय, ललिता मेनारिया,कुसुम शर्मा अर्चना शर्मा,राकेश जोशी,श्याम सुंदर शर्मा,हिम्मत लाल नागदा,लक्ष्मीकांत जोशी,सुरेश चंद्र मेनारिया ब्राह्मण समाज के सभी अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।