झाडोल पहुंची राजे, MLA धर्मनारायण जोशी के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

झाडोल। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया आज यहां समीपवर्ती ब्राह्मणों का खेरवाड़ा में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहूची। विधायक जोशी के बडे़ भाई किशनलाल जोशी के निधन गत दिनों हो गया था।

झाडोल पहुंची राजे, MLA धर्मनारायण जोशी के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

गांव में पंचायत भवन के समीप बने हैलीपेड पर सांसद् अर्जुन लाल मीणा, पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा, विधायक बाबूलाल खराडी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष गुणवंतसिंह झाला, सुंदरलाल भाणावत, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, भाजपा नेता विजय प्रकाश विप्लवी, कल्याण सिंह पोखरना, मनीष पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। वसुंधरा राजे ने विधायक जोशी के दिवंगत भ्राता किशनलाल जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाद में वे परिजनों से मिली और अपनी संवेदना व्यक्त की।

झाडोल पहुंची राजे, MLA धर्मनारायण जोशी के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

विधायक जोशी के आग्रह पर वसुंधराराजे उनके केलूपोश मकान में गयी, और वहां मक्की की रोटी, सूरण व अरवी की सब्जी, राब व गुड़ का भोजन ग्रहण किया। जोशी के निवास पर भोजन के बाद पूर्व मंत्री बाबूलाल वर्मा ने विधायक जोशी से आगे का कार्यक्रम पूछा तो वसुंधरा राजे ने भाजपा नेता विजय विप्लवी की ओर इंगित कर कहा आगे का प्रोग्राम इनसे पूछो। जोशी के निवास से लौटते समय हेलीपेड पर जाते समय सड़क के दोनों ओर खड़ी जनता का अभिवादन स्वीकार करने के लिये गाड़ी छोड़कर पैदल चली।

झाडोल पहुंची राजे, MLA धर्मनारायण जोशी के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

भोजन में सूरण की सब्जी का स्वाद चखकर वसुंधरा राजे ने सूरण मंगवाकर देखा और सूरण की सब्जी बनाने की विधि पूछी। विधायक जोशी की पुत्री शैव्यानारायण जोशी ने सूरण बनाने की विधि बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *