जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आरएएस से पदोन्नत होकर आईएएस बने अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। गहलोत ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें।