Headlines

उदयपुर एसीबी स्पेशल यूनिट ने VDO को 15 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप

उदयपुर एसीबी स्पेशल यूनिट ने VDO को 15 हजार की रिश्वत लेते किया ट्रेप

उदयपुर: एसीबी की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को सलूंबर पंचायत समिति की गामड़ा के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) को रिश्वत लेते ट्रेप किया। आरोपी अधिकारी श्रमिकों के भुगतान करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था।

ASP उमेश ओझा ने बताया कि गामड़ा गांव के वार्डपंच पति भेरूलाल मीणा ने ब्यूरो में शिकायत दी कि ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा नरेगा मजदूरों से करवाए गए कार्य की मजदूरी से प्रति श्रमिक 3 हजार रुपए रिश्वत देने की मांग कर रहे हैं। इस आधार पर आरोपी मुकेश वार्डपंच कमला के पति भेरूलाल मीणा से 15 हजार की रिश्वत राशि मांगी।

ओझा ने बताया कि आरोपी ग्राम विकास अधिकारी परिवादी को रिश्वत नहीं देने पर भविष्य में कभी वार्ड में कोई विकास कार्य नहीं करवाने की धमकी दे रहा था। लिखित शिकायत के बाद पुलिस निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित की टीम ने सत्यापन की पुष्टि कर मंगलवार को रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी मीणा को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *