Headlines

दर्दनाक हादसा: झूले में सो रही 6 महीने की दो जुड़वा बहनें जिंदा जलीं

झूले में सो रही 6 महीने की दो जुड़वा बहनें जिंदा जलीं

उदयपुर: मांडवा थाना क्षेत्र में आने वाली सामोली पंचायत के जामुआ फला में एक दर्दनाक हादसे में 6 माह की दो मासूम जुड़वां बहनों की मौत हो गई। घर में लगी आग की चपेट में आने से 6 महीने की ये दोनों मासूम जिंदा जल गईं। पुलिस ने दोनों के शवों को कोटडा सीएचसी के मॉर्चुरी में रखवाया है।

दरअसल, दोनों बच्चो के माँ-बाप जामवा फला निवासी उजमा और उनकी पत्नी बाहर खेत पर कुछ काम कर रहे थे। उस दौरान उनकी 6 माह की जुड़वां बेटियां झोपड़े से बाहर की ओर टपरे में सो रही थीं। दोनों को खाट के नीचे कपड़ों से बांधकर झूला बनाकर सुलाया हुआ था।

झूले में सो रही 6 महीने की दो जुड़वा बहनें जिंदा जलीं

कुछ देर पहले ही चूल्हे पर कुछ बनाया गया था। चूल्हा पूरी तरह नहीं बुझा था। इसी दौरान अचानक चूल्हे से चिंगारी उड़कर टपरे में लग गई। आग बढ़ते हुए खाट तक जा पहुंची। शोर होने पर परिवार के लोग दौड़े और आग को बुझाया, मगर तब तक दोनों मासूम बुरी तरह से झुलस चुकी थीं।

दोनों को परिजन तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया गया। परिजन दोनों को उदयपुर लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने घर पहुंचने पर घटना की सूचना मांडवा थाना को दी। सूचना पर मांडवा थानाधिकारी उत्तमसिंह, पूर्व सरपंच अंबालाल, एएसआई शांतिलाल आदि मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद देर रात शवों को कोटड़ा सीएचसी पहुंचाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *