उदयपुर: पिछले दिनों हुए झाड़ोल में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप को लेकर ST मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा के निर्देशानुसार ST मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मीणा ने झाडोल पहुचकर पीड़ित सुगणा भील एवं उसके परिवार से मिली, साथ ही स्थानीय पुलिस थाना में डिप्टी जितेन्द्र सिंह एवं थानाधिकारी मोतीराम से मिलकर दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इसकी मांग की,मीणा ने बताया कि दोषियों को जल्द सजा मिले,एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा सहायता की मांग की।
इस दौरान भाजपा देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, सांसद अर्जुन लाल मीणा, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराडी, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तातेड,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,कविता जोशी एवं स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता,आदिवासी समाज,स्थानीय जनता उपस्थित रही।।